थायराइड के लक्षण क्या होते हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 2nd Dec 2022 : 17:20

थायरॉइड की बीमारी क्या होती हैं? जानिए इसके लक्षण
थायरॉइड क्या है?

थायरॉइड गले में पाई जाने वाली तितली के आकार की एक ग्रंथि होती है। ये सांस की नली की ऊपर होती है। यह मानव शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी अतस्रावी ग्रंथियों में से एक होती है। इसी थायरॉइड ग्रंथि में गड़बड़ी आने से ही Thyroid से संबंधित रोग होते हैं। Thyroid ग्लैंड थ्योरिकसिन नाम का हार्मोन बनाती है। ये हार्मोन हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और बॉडी में सेल्स को नियंत्रित करने का काम करता है। थायरॉइड हार्मोन हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं की गति को नियंत्रित करता है। शरीर की चयापचय क्रिया में भी Thyroid ग्रंथि खास योगदान होता है।
थायरॉइड ग्रंथि की अतिसक्रियता के लक्षण क्या है?

घबराहट
अनिद्रा
चिड़चिड़ापन
हाथों का काँपना
अधिक पसीना आना
दिल की धड़कन बढ़ना
बालों का पतला होना एवं झड़ना
मांसपेशियों में कमजोरी एवं दर्द रहना
अत्यधिक भूख लगना
वजन का घटना
महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता
ओस्टियोपोरोसिस से से हड्डी में कैल्शियम तेजी से खत्म होना आदि।

थायरॉइड ग्रंथि की अल्पसक्रियता

धड़कन की धीमी होना।
हमेशा थकावट का अनुभव
अवसाद या डिप्रेशन
सर्दी के प्रति अधिक संवेदनशील
वजन का बढ़ना
नाखूनों का पतला होकर टूटना
पसीना नहीं आना या कम आना
त्वचा में सूखापन और खुजली होना
जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में अकड़न
बालों का अधिक झड़ना
कब्ज रहना
आँखों में सूजन
बार-बार भूलना
सोचने-समझने में असमर्थ
मासिक धर्म में अनियमितता
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना आदि।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info